लखीमपुर खीरी , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,। पुलिस ने बताया कि ग्राम नकहिया सरपतहा निवासी सतीश उर्फ छोटू (20) और बालकराम (22) किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सरपतहा चौकी के पास अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बालकराम को खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित