लखीमपुर खीरी/हरदोई , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से जुड़े दहेज उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का विवाह 11 दिसंबर 2020 को हुआ था। आरोप है कि विवाह के समय वादी पक्ष द्वारा नकद धनराशि, वाहन के लिए रकम, जेवर तथा अन्य घरेलू सामान दिया गया था। शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के शिवम गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, नीरजा गुप्ता और प्रज्ञा गुप्ता निवासी ओम स्टोर, गुड़मंडी, कोतवाली नगर, जनपद लखीमपुर खीरी ने अतिरिक्त 16 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उस पर लगातार दबाव बनाया गया। यह मुकदमा जनपद हरदोई के एक थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित