लखीमपुर खीरी , सितम्बर 26 -- लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को भारी वर्षा के चलते रेलवे कॉलोनी में लगा विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक टूटकर एक मकान की छत पर आ गिरा। इस हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि गोरेय्या बाग निवासी पप्पू अली का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया ।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित