हैदराबाद , अप्रैल 05 -- लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दसवें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पंत ने कहा उनकी मुख्य ताकत बल्लेबाजी है, उन्हें पहले बल्लेबाजी करने दें। हम दूसरी पारी में दबाव बनाएंगे। पिच अच्छी लग रही है। पावरप्ले के बाद गेंद थोड़ा रुक कर आ सकती है। टीम में एक बदलाव है एनरिक नॉर्टजे की जगह एम सिद्धार्थ टीम में आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा होमग्राउंड आकर बहुत खु़शी हो रही है। हमारी टीम दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टन और हर्षल टीम में आए हैं। हर्षल बाएं हाथ के बल्लेबाजो के खिलाफ अपनी ऑफ कटर का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित