लखनऊ , फरवरी 28 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय महिला खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आज यहां मुख्य अतिथि राज्य की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री बेवी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश ने तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय महिला खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता का धनुष से तीर चलाकर उद्घाटन किया। एनटीपी द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में 266 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। कुल 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष वनीश कुमार अवस्थी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुहास एल वाई (सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश) तथा हरविंदर सिंह (अर्जुन पुरस्कार एवं पद्मश्री से सम्मानित, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता) मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित