लखनऊ , अक्टूबर 26 -- उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में सोमवार को कार पार्किंग के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने पड़ोसी एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि ब्राह्मण टोला निवासी ऋषभ शुक्ला ने आज सुबह अपने पड़ोसी शिवा तिवारी,भाई शंभू तिवारी और पुत्र सुयश तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी। तीन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी है जिनके बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। दोनो ही पक्ष अपने घर के सामने कार पार्क करना चाहते थे जिसे लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। आज सुबह ऋषभ ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीनो को घायल कर दिया जिनकी बाद में मौत हो गयी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित