लखनऊ , फरवरी 25 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह बसपा के वर्तमान में एकमात्र विधायक हैं, जिससे यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आवास तथा कार्यालय में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सामग्रियों की जांच शुरू की। टीम द्वारा सभी आवश्यक कागजातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित