लखनऊ , अक्टूबर 05 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। वह राहत एवं बचाव कार्य में जुटे एसडीआरएफ जवानों से भी बातचीत करेंगे और उनके प्रयासों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित