लखनऊ , अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित होगा।
'ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर फॉर विकसित कृषि-विकसित भारत@2047' थीम पर आधारित छठवीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में देशभर के नामचीन कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आधुनिक कृषि तकनीक, अनुसंधान और नवाचार पर विस्तार से चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित