लखनऊ , मार्च 01 -- लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दुकान में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि दुकान (मालिक - शनि रावत) के फ्रिज में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रखा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक के पिता की तीन दिन पूर्व मृत्यु हो जाने के कारण दुकान बंद थी। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित