लक्सर/हरिद्वार , फरवरी 17 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में कल देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडितपुरी गांव निवासी लोकेंद्र अपने बेटे अनमोल (14) के साथ मोटरसाइकिल से किसी जरूरी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे लक्सर-बालावाली मार्ग पर अकोढ़ा कला गांव की पुलिया के पास पहुंचे तभी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल अनमोल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित