हरिद्वार , अक्टूबर, 12 -- त्तराखंड के हरिद्वार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुसाल सोमवार को किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को अकोढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार पुत्र महिपाल ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि बहादरपुर खादर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित