मुंबई , फरवरी 01 -- मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के जुहू में बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर कई राउंड फायरिंग में कथित संलिप्तता के आरोप में पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

नगर अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक पुणे से हिरासत में लिए गये ये युवक उसी शहर के निवासी हैं। उनकी पहचान अमन आनंद मारोते (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंदू सकट (23) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित