मुंबई , अक्टूबर 13 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी गुट) में जल्द ही एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने की उम्मीद है और इस तरह के संकेत हैं कि पूर्व उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल के पुत्र रोहित पाटिल को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन बदलावों पर अंतिम निर्णय आगामी संगठनात्मक बैठक में लिया जाएगा।
रिपोर्टाें के अनुसार श्री पाटिल को राकांपा (शरद पवार) युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। तासगांव-कवठे महांकाल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री राहुल पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता संजय काका पाटिल को हराकर 25 साल की उम्र में देश के सबसे युवा विधायक बनकर कीर्तिमान स्थापित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित