मुंबई , अक्टूबर 29 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। इस सीट पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की।

श्री पवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय और भाजपा के गढ़ माने जाने वाले नागपुर में पार्टी की हार को लेकर श्री फडणवीस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटाए गए प्रयासों के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित