मुंबई , मार्च 20 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु को कथित "काला जादू" और तांत्रिक क्रियाओं को लेकर सवाल उठाये जाने को लेकर सूबे में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
श्री पवार ने यह टिप्पणी उप मुख्यमंत्री पत्नी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले सत्तारुढ़ राकांपा समूह के विधान परिषद सदस्य अमोल मितकरी द्वारा किए गये दावों के जवाब में आई है। श्री मितकरी ने दावा किया कि 28 जनवरी, 2026 को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु से कुछ ही समय पहले सहयोग सोसाइटी स्थित उनके आवास के बाहर कथित तौर पर एक "अघोरी पूजा" की गई थी, जिसे एक तांत्रिक अनुष्ठान बताया गया है। इस बयान ने तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कीं और राजनीतिक गलियारों में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित