, Sept. 19 -- श्री यादव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अमझोर अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि विवेक अवस्थी पूर्व में विजय उरांव के साथ काम कर चुके थे और उसी के कहने पर नौहट्टा आए थे। इसी दौरान विजय उरांव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों को जंगल में बंधक बना लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित