सासाराम , अक्टूबर 15 -- बिहार में रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव में बाइक सवार एक युवक ने एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, रीता देवी बस से उतरकर अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।रीता देवी मुन्ना चंद्रवंशी की पत्नी थीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित