सासाराम , अप्रैल 25 -- बिहार में रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोकर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लक्ष्मीना देवी (38) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मीना देवी अपने पति उपेंद्र कुमार के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान डंपर से बाइक टकरा गयी और लक्ष्मीना देवी बाइक से गिर गई। इस घटना में लक्ष्मीना देवी की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित