सासाराम , अगस्त 12 -- बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटना से सासाराम आ रही एक बस ने जखनी के समीप बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे स्थित यात्री शेड से जा टकरायी। हादसे में बाइक सवार महिला नेहा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका पति धनु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री भी घायल हुए हैं। इनमें रामायण राम को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है, जबकि अन्य चार यात्रियों को हल्की चोटें आयी थीं और प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने-अपने घर चले गये।मृतका नेहा कुमारी बघैला थाना क्षेत्र के कुझी गांव की निवासी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित