सासाराम , मई 04 -- बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अशोक सिंह की बेटीका तिलक चढ़ाने के लिये कुछ लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव गांव गये हुए थे।
तिलक समारोह के बाद कुछ लोग आज तड़के अपने गांव मठिया थे।जैसे ही बस से उतरकर लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे,तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लड़की के पिता अशोक सिंह, पिंटू सिंह रजनीश सिंह,राम व्रत सिंह के रूप में की गयी है। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित