सासाराम , अप्रैल 24 -- बिहार में रोहतास जिले के आयर कोठा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी तथा उसकी पत्नी एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बराढी गांव निवासी और शिक्षक अजय सिंह (51) अपने एक रिश्तेदार के यहां गयाजी से कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभा से टकरा गई। इस घटना में शिक्षक अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रीना देवी तथा पुत्री खुशी कुमारी घायल हो गई। अजय सिंह ,डालमियानगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित