डेहरी आन सोन, 04,मार्च (वार्ता )बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरा-सासाराम रोड पर सेमरा स्कूल के समीप आज शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के करंज गांव निवासी अनिल कुमार सिंह (45)के रूप में की गई है। वह गांव से सासाराम आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि दूसरे बाइक पर तीन की संख्या में सवार युवक घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित