सासाराम , मार्च 29 -- बिहार में रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रायपुर चौड़ गांव में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। छत के ऊपरी मंजिल पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान एक बंदर ने उनपर हमला कर दिया। बंदर से बचने के क्रम में एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इस घटना में मजदूर की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित