सासाराम , मार्च 01 -- बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरंग गांव निवासी लाल बहादुर राम (55) आज सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गया हुआ था, जहां उसने देखा कि गांव का हीं एक युवक उनके खेत में घास काट रहा है। लाल बहादुर राम ने जब इसका विरोध किया, तो उक्त युवक उनसे उलझ पड़ा और खेत में हीं पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित