सासाराम , सितंबर 07 -- िहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि तेज गति से बाइक चलाने को लेकर कुछ लड़कों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें साहिल कुमार को गोली लग गई। मारपीट में रितेश पांडे का पुत्र सत्यम कुमार भी घायल हुआ है।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित