सासाराम , जून 12 -- िहार में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन बीमार है, जिस कारण वह कई दिनों से अस्पताल में रोगी को नहीं देख रहे हैं। इसके बाद वह जब पीएससी परिसर में स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन के आवास पर पहुंचे तो वहां उनकी स्थिति नाजुक दिखाई दी।पीएससी प्रभारी काफी नशे में थे तथा उनके बिस्तर पर शराब की बोतल भी थी। उन्होंने जब डा अभिषेक से पूछताछ शुरू किया तो वे उनसे बदसलूकी करने लगे।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सिविल सर्जन ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को सूचना दी शिवसागर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शिवसागर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के कई बोतलों के साथ नशे में गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित