सासाराम , अप्रैल 21 -- बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से 20 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फल मंडी में मदन शर्मा की फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर लगभग काबू पा लिया गया। उसके बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाया गया। आग की लपटे काफी तेज रहने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दुकानदार मदन शर्मा ने बताया कि लगभग 20 से 25 लाख रुपए का फर्नीचर, सोफा, पलंग, डाइनिंग टेबल, कुर्सी,टेबल जलकर नष्ट हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित