सासाराम, अगस्त 12 -- बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना के शंकरपुर अमरपुरा गांव के रहने वाले प्रयाग मेहता तथा शंभू कुमार की मौत हुई है। मृतक शंभू कुमार रेल कर्मी थे तथा अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर फिलहाल उनकी तैनाती थी।

दोनो मृतक शंकरपुर अमरपुरा गांव से गुप्ता धाम के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में तेज बारिश हो रही थी, इसी दौरान प्रयाग मेहता का पैर फिसल गया तथा वह पहाड़ से नीचे गिरने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश में शम्भू कुमार भी पहाड़ से से गिर गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर चेनारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा किसी तरह से घाटी में गिरे दोनों मृतकों के शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित