, April 27 -- मॉस्को, 27 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा है कि रोसाटॉम का बुल्गारिया के साथ नयी परियोजनाओं पर बातचीत करना संभव है, लेकिन यह बातचीत सामान्य समझ पर आधारित होनी चाहिए।
श्री लिखाचेव ने 'स्त्राना रोसाटॉम' समाचार पत्र को कहा कि रोसाटॉम अपने साझेदारों के साथ तर्कसंगत आधार पर संवाद स्थापित कर रहा है और बुल्गारिया के मामले में भी यही बात लागू होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित