समस्तीपुर , अगस्त 27 -- िहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में गुरुवार को बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि निगरानी विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के रोसड़ा स्थित सरकारी आवास पर आज अचानक छापेमारी की। टीम फिलहाल डीसीएलआर से पूछताछ कर रही है।

निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित