ग्रेटर नोएडा , जून 15 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहारली टोल स्थित संगम ढाबा के पास सोमवार को एक रोडवेज बस और कैंटर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार एक यात्री को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने घटना की जानकारी सोमवार को दी उन्होंने बताया कि,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।

जहां रोडवेज बस और एक कैंटर लुहारली टोल के निकट संगम ढाबा के पास किसी कारणवश आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बस में बैठे एक यात्री को मामूली चोटें आईं, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद यात्री को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित