जयपुर , अप्रैल 15 -- राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक) के बैनर तले रोडवेज के सेवारत एवं सेवानिवृत कामगार गुरुवार को राजधानी जयपुर में प्रदेश स्तरीय धरना देंगे।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एम एल यादव ने बताया कि पूर्वाह्न साढ़े गयारह बजे से चौमू हाऊस एरिया में परिवहन मार्ग स्थित रोडवेज मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय यह धरना दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह धरना रोडवेज संस्थान, सेवारत कामगारों एवं सेवा निवृत कामगारों के व्यापक हितों की 11 सूत्रीय मांगों के लिये आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित