उदयपुर , जुलाई 02 -- राजस्थान में उदयपुर में रोटरी क्लब ने चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देते हुए गुरूवार को आयोजित समारोह में शहर के 21 प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं 13 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया।

रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. कौशिक ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। जहां चिकित्सक लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं सीए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीचंद खथूरिया ने कहा कि डॉक्टर और सीए दोनों ही सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व के प्रतीक हैं। कोविड काल में चिकित्सकों की सेवाएं और देश की आर्थिक मजबूती में सीए का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।

समारोह में डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. सुमित गोयल, डॉ. आशीष बत्रा, डॉ. अतुल लुहाड़िया, डॉ. एल.एल. सेन, डॉ. संगीता सेन, डॉ. कार्तिकेय कोठारी, डॉ. सोनल कोठारी, डॉ. मनस्वीन सरिन, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. पारुल सोमानी, डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ. शालिनी भार्गव, डॉ. अनुज प्रताप सिंह, डॉ. सार्थक पोरवाल, डॉ. रौनक शर्मा, डॉ. श्रेया सिरोया, डॉ. संजीव अग्रवाल एवं डॉ. ऋतु मेहता सहित 21 चिकित्सकों को उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित