उदयपुर , सितंबर 13 -- राजस्थान में उदयपुर में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम की ओर से रविवार को यहां 'शिक्षक सम्मान-2026' समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के 109 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों को सम्मान देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के निदेशक वैभव शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की ओर से पिछले वर्ष भी शिक्षकों के सम्मान के लिए यह पहल की गई थी। शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष समारोह को और व्यापक बनाया गया अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित