जमुई , मई 02 -- जन सुराज पार्टी ने जमुई जिले में अपने संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है, जिसमे रॉबिन सिंह को जिलाध्यक्ष तथा नीलम मेहता को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला सलाहकार समिति और एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि रॉबिन सिंह को जमुई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज यादव को महामंत्री और गोपाल पंडित को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित