दुबई , जून 04 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को रॉड टकर को उनके 100वें टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने की उपलब्धि पर बधाई दी। वह क्रिकेट के इतिहास में 100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले चौथे अंपायर बन गये। ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर ने आज लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 25-27 सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अपने 100वें टेस्ट मैच की उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, खेल शुरू होने से पहले उन्हें आईसीसी के पूर्व टेस्ट अंपायर इयान गोल्ड ने एक क्रिस्टल ट्रॉफी भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित