उदयपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में उदयपुर ज़िला क्रिकेट संघ एवं डि-कोड मेटा के तत्वावधान में आयोजित 'रॉकवुड ब्लेजिंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप टी-20' का शनिवार को शिकारवाड़ी मैदान पर शुभारंभ हुआ।

समारोह की मुख्य अतिथि निवृति कुमारी मेवाड़ थी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच अपराह्न साढ़े तीन बजे और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का स्ट्रीमिंग के जरिये प्रसारण आठ कैमरा सेटअप के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दर्शकों को पेशेवर स्तर का प्रसारण अनुभव प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक टीम में तीन आईपीएल खिलाड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित