हैदराबाद , जुलाई 10 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी शुक्रवार को खम्मम जिले के चिंतकानी मंडल स्थित जगन्नाधापुरम में आयोजित 'रायतु आशीर्वाद सभा' में शामिल होंगे। वह इस अवसर पर वनाकालम (रबी) सीजन के लिए रैतु भरोसा सहायता की अंतिम किस्त जारी करेंगे तथा किसानों को ई-पट्टादार पासबुक वितरित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का के नेतृत्व में मधिरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम शुरू होगा। राज्य के मंत्री तुम्माला नागेश्वर राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, वाकिटी श्रीहरी और पोन्नम प्रभाकर भी किसानों की इस बैठक में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 30 जून को हैदराबाद के शिल्पाकला वेदिका से वनकलम 'रायतू भरोसा' का धन बांटने की जब से शुरुआत की है, तब से सरकार ने इस योजना के तहत 9,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं और यह धनराशि नौ दिनों के भीतर किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है।
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता की आखिरी किस्त जारी करने के अलावा कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों को ई-पट्टादार पासबुक भी सौंपेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर खम्मम-बोनाकल मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित