हैदराबाद , अप्रैल 15 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के बीच जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के संगठनात्मक एवं प्रशासनिक मुद्दों को लेकर बुधवार को साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक बैठक चली।

बैठक में कांग्रेस की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने भी भाग लिया। नेताओं ने टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्षों, सचिवों और अन्य संगठनात्मक पदों की नियुक्ति के साथ-साथ मंडल समितियों और बूथ-स्तरीय एजेंटों (बीएलए-2) के माध्यम से जमीनी स्तर पर पार्टी संरचना को मजबूत करने पर भी विस्तृत बातचीत की।

बैठक में केंद्र के चल रहे परिसीमन अभ्यास के जवाब में पार्टी द्वारा अपनायी जाने वाली रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित