हैदराबाद , अक्टूबर 22 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी गुरुवार को विकाराबाद जिले के कोडंगल जाएंगे और वहां के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं देंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे मैसूर से हैदराबाद पहुंचेंगे। वह बेगमपेट हवाईअड्डे से सीधे रवींद्र भारती जाएंगे और श्री पंडुगा सायन्ना मुदिराज की जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री रेड्डी बाद में दोपहर 12:30 बजे वह कोडंगल पहुंचेंगे और दशहरा के मौके पर वहां के लोगों और नेताओं से बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वह शाम चार बजे कोडंगल से रवाना होकर हैदराबाद लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित