हैदराबाद , सितंबर 07 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को राज्य विधानसभा परिसर में नवनिर्मित सेंट्रल हॉल का उद्घाटन किया। यह हॉल संसद के सेंट्रल हॉल की तर्ज पर बनाया गया है।
सेंट्रल हॉल का नाम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत डुड्डिला श्रीपदा राव के नाम पर रखा गया है। इसे विधानसभा परिसर में बनाया गया है, जहां एक ही इमारत में तेलंगाना विधानसभा और विधान परिषद स्थित हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार, विधान परिषद के सभापति गुथा सुकेंदर रेड्डी, मंत्री, विधायक, एमएलसी, मुख्य सचिव संजय जाजू और अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित