हैदराबाद , अप्रैल 3 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बहुजन स्वाभिमान के प्रतीक और निजाम शासन के विरुद्ध तेलंगाना सशस्त्र किसान संघर्ष के पहले शहीद डोड्डी कोमुरैया की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में श्री कोमुरैया को एक वीर योद्धा के रूप में याद किया, जिन्होंने समानता और न्याय की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे श्री कोमुरैया की विरासत से प्रेरणा लेते हुए वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करें और सभी के लिए समान अधिकार प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित