हैदराबाद , जुलाई 09 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को तेलंगाना की पंचायत राज, ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीथाक्का को जन्मदिन की बधाई दी।

श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश में सुश्री सीथाक्का के दीर्घ, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि वह इसी तरह लोगों की सेवा करती रहें तथा तेलंगाना के विकास में अपना योगदान देती रहें।

श्री नायडू ने भी सुश्री सीथाक्का को अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि वह जनसेवा में और अधिक सफलता हासिल करेंगी।

सुश्री सीथाक्का ने गट्टामलयम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर अपना जन्मदिन मनाया। सुश्री सीथाक्का ने जनशक्ति समूह के साथ एक संक्षिप्त समय बिताने के बाद वर्ष 1994 में आत्मसमर्पण कर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह चंद्रबाबू नायडू के निमंत्रण पर वर्ष 2003 में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) में शामिल हुईं और वर्ष 2009 में पहली बार मुलूगु से विधायक चुनी गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित