छपरा , जून 19 -- भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में दो नई रेलगाड़ियों का शुभारंभ एवं एक का विस्तार हरी झंडी दिखाकर किया।
श्री वैष्णव ने छपरा-दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार तथा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री श्री वैष्णव एवं मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन (डब्लूडीजी4जी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोतर रलवे के छपरा जं. पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मई,2026 को दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी तक विस्तार की घोषणा की गयी थी और आज इन गाड़ियों के चलने के साथ ही यह घोषणा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले पुणे से पटना के लिए गाड़ी चलाई गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित