भोपाल , मार्च 6 -- रेल भर्ती बोर्ड भोपाल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही की समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेल भर्ती बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि दिवाकर ने की।

बैठक की शुरुआत में मंडलीय राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने समिति अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बैठक की औपचारिक जानकारी दी। इसके बाद समिति के उपाध्यक्ष एवं सचिव नीरज कुमार राजपूत ने अध्यक्षा श्रीमती दिवाकर का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती दिवाकर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी होने के नाते यह सभी का संवैधानिक दायित्व है कि हिंदी को केवल भाषा के रूप में नहीं बल्कि अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम के रूप में भी अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की विविधताओं को एकता के सूत्र में जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने राजभाषा नियम 1976 के अनुसार कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी आम जनता तक उनकी भाषा में आसानी से पहुंच सके।

बैठक में समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और अधिकारियों तथा कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

बैठक के बाद मंत्र लेखन राजभाषा नीति और संवैधानिक प्रावधान विषय पर हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कार्यालय के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अनुवादक राकेश कुमार मालवीय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित