मुरादाबाद, अक्टूबर 09 -- दिल्ली के सेंट्रल क्षेत्र में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और जारी यातायात परामर्श के मद्देनजर रेल प्रशासन ने छह प्रमुख ट्रेन का परिचालन निरस्त करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से दो ट्रेन का संचालन 9 अक्टूबर और चार ट्रेनों का संचालन 10 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगा। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल और गाड़ी संख्या 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा 10 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल, गाड़ी संख्या 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित