भरतपुर , मार्च 07 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कालका टीम को तैनात किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया की टीम की सदस्य रेलवे स्टेशन पर गश्त करते हुए यात्रियों पर नजर रखकर स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि छेड़छाड़ या प्रताड़ना जैसी घटनाओं को रोका जा सके। वे महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।
टीम की सदस्यों ने महिलाओं और लड़कियों से किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत टीम को सूचित करने का आग्रह करते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और टीम महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित