गोरखपुर , जून 16 -- रेल प्रशासन द्वारा आगामी सिपाही भर्ती (केन्द्रीय चयन परिषद), पटना की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05106 एवं 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन सीवान से 17, 24 एवं 28 जून को करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 05106 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 17, 24 एवं 28 जून को सीवान से 14.00 बजे प्रस्थान कर 17.15 बजे हाजीपुर पहुँचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव दुरौंधा , एकमा , छपरा , दिघवारा , परमानंदपुर तथा सोनपुर पर होगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 17, 24 एवं 28 जून को सीवान से 18.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर रात 21.45 बजे पहुँचेगी। इस दौरान ट्रेन दुरौंधा , एकमा , छपरा , दिघवारा , परमानंदपुर तथा सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित