भरतपुर , मई 14 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को मुंबई-दिल्ली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार का बताया कि राजाखेड़ा बाईपास पुल के पास करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्तगी के लिए शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस ने राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों और राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना भेजी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित